फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Opposition leaders making baseless statements against Anurag: Rakesh

अनुराग के खिलाफ निराधार बयानबाजी कर रहे विपक्षी नेता : राकेश

Sun, 15 Feb 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 15 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, विशेषकर अनुराग सिंह ठाकुर के खिलाफ निराधार और भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसद के भीतर और बाहर राहुल गांधी के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर सार्थक बहस करने के बजाय राहुल गांधी अकसर सदन की कार्यवाही में व्यवधान, व्यक्तिगत टिप्पणियां और तथ्यहीन आरोप लगाने का रास्ता अपनाते हैं। बिना प्रमाण के आरोप लगाना, बहस से बचना और संवेदनशील विषयों पर विरोधाभासी बयान देना उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता को दर्शाता है।
विज्ञापन

राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता सदैव तथ्यों के साथ अपनी बात रखते हैं और संसदीय गरिमा को बनाए रखते हैं, जबकि कांग्रेस नेतृत्व अकसर मुद्दों से भटककर राजनीति करने का प्रयास करता है। उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक-2025 पर गठित जेपीसी में अनुराग ठाकुर की नियुक्ति उनके अनुभव, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनुराग ठाकुर अपने अनुभव और दृष्टिकोण से इस विधेयक को सशक्त एवं सर्वसमावेशी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed