{"_id":"68360847d3383bf42e0d5854","slug":"online-applications-will-be-made-from-june-2-to-fill-seats-in-iti-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-156874-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई में सीटें भरने के लिए दो जून से होंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई में सीटें भरने के लिए दो जून से होंगे ऑनलाइन आवेदन
Wed, 28 May 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 28 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आईटीआई में सीटें भरने के लिए दो जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि पहले यह प्रक्रिया 26 मई से शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों के कारण शुरू नहीं हो पाई। अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए दो जून का दिन निर्धारित किया गया है।
आईटीआई लंबलू में चार विभिन्न ट्रेड में करीब 104 सीटें भरी जाएंगी। इन ट्रेड में एमएमवी, फिटर, इलेक्ट्रिकल और पंप ऑपरेटर कम मेकेनिक शामिल हैं। एमएमवी में 20, फिटर में 20, इलेक्ट्रिकल में 20 और पंप ऑपरेटर कम मेकेनिक में 40 सीटें भरी जाएंगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी देना जरूरी है, जो कि पूरे प्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध हो, अथवा एसआईडी पोर्टल पर उनका पंजीकरण पूरा नहीं होगा, जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे।
आईटीआई लंबलू के प्रधानाचार्य अनिल पठानिया ने कहा कि दो जून से सीटें भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 10 से 15 दिन तक आवेदन लिए जाएंगे। संवाद