{"_id":"67a65c951ed7d18f8908eebf","slug":"one-third-of-bjp-mandal-executive-will-be-women-instructions-issued-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-147696-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भाजपा मंडल कार्यकारिणी में एक तिहाई होंगी महिलाएं, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भाजपा मंडल कार्यकारिणी में एक तिहाई होंगी महिलाएं, निर्देश जारी
Sat, 08 Feb 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश भाजपा के महामंत्री बिहारी लाल को हमीरपुर जिला में मंडलों की कार्यकारिणी के विस्तार के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। अब भाजपा मंडल कार्यकारिणी में एक तिहाई महिलाएं होंगी, इस संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं।
प्रभारी नौ और दस फरवरी को हमीरपुर जिला के सभी 10 मंडलों का दौरा कर पार्टी हाईकमान के निर्देशों के तहत मंडलों के 45 सदस्यीय टीमों की सूची तैयार करेंगे। उनके साथ जिला भाजपा हमीरपुर अध्यक्ष राकेश ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे।
वहीं, नौ फरवरी को बड़सर, भोरंज, हमीरपुर, तीनों विधानसभा क्षेत्र के छह मंडलों की बैठक होगी। 10 फरवरी को सुजानपुर और नादौन के चार मंडलों की बैठक होगी। इस बार सभी मंडलों को निर्देश दिए हैं कि कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष के अतिरिक्त 45 सदस्य होंगे। जारी गाइडलाइन में 15 महिलाएं और तीन सदस्य अनुसूचित जाति से रहेंगे।
विज्ञापन
इस तरह मंडल के पदाधिकारियों की सूची में पांच महिलाएं और एक अनुसूचित जाति वर्ग से लिया जाना अनिवार्य है।