{"_id":"5750115d4f1c1b610a109117","slug":"one-person-dead-of-drowning-in-a-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारली में कुएं में गिरकर एक व्यक्ति की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गारली में कुएं में गिरकर एक व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
Updated Thu, 02 Jun 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
डूबने से मौत।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल की ग्राम पंचायत गारली के कोटलू बनण में एक व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। अश्वनी कुमार (38) पुत्र मोहन लाल गांव कोटलू बनण का निवासी था। अश्वनी पेशे से ट्रैक्टर चालक था।
विज्ञापन
अश्वनी बुधवार देर शाम तक ट्रैक्टर से खेतों में मक्की की बिजाई कर रहा था। घर से थोड़ी दूरी पर स्थित कुएं के पास ट्रैक्टर खड़ा कर नहाने चला गया। देर रात तक जब नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
परिजनों ने खेत में ट्रैक्टर खड़ा देखा। कुएं के पास उसके कपड़े, मोबाइल और चप्पल रखे मिले। परिजनों को शक होने पर ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो अश्वनी इसमें गिरा पड़ा था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक अश्वनी की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कुएं के पास कपड़े आदि मिलने से माना जा रहा है कि अश्वनी की मौत नहाते समय पांव फिसलने से कुएं में डूबने से हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया। अश्वनी कुमार गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है जबकि दो साल की एक बेटी भी है। अश्वनी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में मामला पांव फिसलने से मौत का लग रहा है। इसके बावजूद पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया है।