{"_id":"6123ed558ebc3e7a1e6ff9c8","slug":"one-oil-sample-failed-in-hamirpur-another-12-were-found-fine-hamirpur-hp-news-sml3812941114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में तेल का एक सैंपल फेल, अन्य 12 पाए गए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में तेल का एक सैंपल फेल, अन्य 12 पाए गए ठीक
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त व टीम बाजार में खाद्य पदार्थों के सैंपल जांचते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को भी पदार्थों की गुणवत्ता जांच का अभियान जारी रखा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को बाजार में दबिश दी और 13 सैंपल भरे गए। इसमें से खाद्य तेल का एक सैंपल फेल हो गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह सैंपल लिए।
सहायक आयुक्त ने स्वयं दुकानों में जाकर निरीक्षण किए और दुकानदारों को जागरूक किया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए आगे आने को कहा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 21 से 24 अगस्त तक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए अभियान चलाया है। इसके तहत 21 अगस्त को 23 सैंपल लिए गए थे जो सभी ठीक पाए गए। सोमवार को भी 13 सैंपल लिए गए। इसमें से एक तेल का सैंपल फेल हुआ है।
इस दौरान टीम ने जंक फूड की दुकानों की चटनी, गोलगप्पे का पानी, हलवाइयों की दुकान में इस्तेमाल होने वाल तेल, सौस आदि के सैंपल भरे। खाद्य विभाग हमीरपुर के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि विभाग ने सैंपल गुणवत्ता जांच शिविर लगाया है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को डरने की आवश्यकता नहीं हैै। बल्कि दुकानदार स्वयं अपने सैंपलों की वहां आकर जांच करवाएं। कहा कि इससे उन्हें ही लाभ मिलेगा। वहीं, इस दौरान उनके साथ विभागीय टीम में प्रयोगशाला परिचारक चंदन कुमार, अक्षय और बीईओ संदीप उपस्थित रहे।