फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Awah village to get road connectivity after 79 years

Hamirpur (Himachal) News: अवाह गांव को 79 साल बाद मिलेगी सड़क सुविधा

Fri, 16 Oct 2026 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 16 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत मक्कड़ के अवाह गांव में सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री रखरखाव योजना के तहत 10 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। आजादी के 79 साल बाद भी सड़क सुविधा से वंचित इस बस्ती के लोगों को अब आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर आपात स्थिति में मरीजों को पालकी में उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
विज्ञापन

बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए भी आवाजाही करना मुश्किल बना हुआ है, जबकि बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती रहता है।
सड़क निर्माण के लिए बजट मंजूर होने से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद है। सड़क बनने से गांव का संपर्क सड़क मार्ग से जुड़ सकेगा और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी आसानी होगी। अब ग्रामीणों को धरातल पर निर्माण शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट :

मुख्यमंत्री रखरखाव योजना के तहत अवाह गांव के लिए सड़क निर्माण को 10 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। स्वीकृत राशि के तहत नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। -अपिल कानूनगो, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article