फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Reading corners will be set up in primary schools, helping children connect with books.

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूलों में बनेंगे रीडिंग कॉर्नर, किताबों से जुड़ेंगे बच्चे

Fri, 16 Oct 2026 02:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 16 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एआई और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते इस्तेमाल के बीच बच्चों में किताबें पढ़ने की रुचि बढ़ाने के लिए प्राथमिक स्कूलों में रीडिंग कॉर्नर तैयार किए जाएंगे। इसके माध्यम से पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पुस्तकों से जोड़ने और नियमित पढ़ने की आदत विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूलों में कार्यरत जेबीटी शिक्षक बच्चों की रुचि के अनुसार पढ़ने का माहौल तैयार करेंगे। पुस्तकालयों में बनाए जाने वाले इन रीडिंग कॉर्नर में बच्चों की उम्र और पढ़ने के स्तर के अनुरूप किताबें रखी जाएंगी।
विज्ञापन

शिक्षक विद्यार्थियों को अपनी पसंद की किताबें और कहानियां पढ़ने के साथ उनके बारे में चर्चा करने के लिए भी प्रोत्साहित करेंगे। इससे बच्चों में स्वयं पढ़ने और नई जानकारियां हासिल करने की रुचि विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर किताबें पढ़ने से बच्चों की शब्दावली बढ़ती है और भाषा पर पकड़ मजबूत होती है। इससे उन्हें पाठ्यपुस्तकों को समझने और अपने विचार व्यक्त करने में भी मदद मिलती है।
रीडिंग कॉर्नर के माध्यम से विद्यार्थियों को मोबाइल और अन्य डिजिटल सामग्री के अलावा किताबों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना और उनकी बुनियादी भाषा संबंधी दक्षताओं को मजबूत करना है।

कोट
इस पहल का उद्देश्य पुस्तकालयों में विद्यार्थियों की किताबें पढ़ने की रुचि विकसित करना है। शिक्षक बच्चों को उनकी उम्र और रुचि के अनुसार किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि उनकी भाषा और पढ़ने-समझने की क्षमता मजबूत हो सके। -नवीन शर्मा, उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रक, डीपीओ समग्र शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article