{"_id":"6ad13cfbda828430ac0caa29","slug":"a-clean-environment-is-key-to-realizing-the-dream-of-a-developed-india-nisha-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-212138-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ पर्यावरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना : निशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ पर्यावरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना : निशा
Fri, 16 Oct 2026 02:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब में वीरवार को विद्यार्थियों को स्वच्छ पर्यावरण के महत्व और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विज्ञान अध्यापक निशा कुमारी ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है, जब पर्यावरण स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध होगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नरदेव सिंह ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल आधुनिक तकनीक, ऊंची इमारतों और आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है। वास्तविक विकास के लिए स्वच्छ हवा, निर्मल जल, हरे-भरे वन और स्वस्थ नागरिक भी जरूरी हैं।
इस अवसर पर प्रवक्ता सुशील कुमार, ब्रह्म दास, संजय कुमार, सलोचना देवी, रेवती रमन, सोमदत्त, शशि और ममता कुमारी सहित अध्यापक संजय कुमार, विजय कुमार, नीलम देवी, वोकेशनल अध्यापक संतोष कुमारी व धीरज कुमार, एलटी रीना कुमारी और विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद