फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   one more positive in hamirpur

जवान के संपर्क में आए छोटे भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली

Sat, 01 Aug 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमित आईटीबीपी के जवान के संपर्क में आया उसका छोटा भाई भी कोरोना की चपेट में आ गया है। शनिवार को 25 वर्षीय छोटे भाई की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। कोरोना संक्रमित युवक भी पैरामिलिट्री में भर्ती हो चुका है और कॉल लेटर के इंतजार में है। कोरोना संक्रमित का 25 वर्षीय बड़ा भाई आईटीबीपी में सेवारत है और 21 जुलाई को उत्तराखंड से लौटा था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित दोनों युवक नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर तीन के रहने वाले हैं। इन दोनों कोरोना संक्रमितों को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमित के प्राथमिक संपर्क में आए छोटे भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस एक नए मामले के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 307 हो गई है। हालांकि 279 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। जिला में सक्रिय मामलों की संख्या 25 हो गई है। कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की पूर्व में मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed