फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   one died and four more positive in hamirpur

हमीरपुर में चार और कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

Tue, 22 Sep 2020 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
बड़ा (हमीरपुर)। जिले में मंगलवार को चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई है। अब तक जिले में 779 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिनमें से छह की मौत हो चुकी है। हालांकि, जिले में 676 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। जिसके चलते जिले में कोरोना संक्रमित लोगों के सक्रिय मामलों की संख्या 102 रह गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में भोरंज के गांव मानवीं का 54 वर्षीय व्यक्ति, गांव पट्टा का 46 वर्षीय व्यक्ति और पुणे से लौटा बड़सर के गांव नारा का 23 वर्षीय युवक शामिल है। इनके अलावा गलोड़ क्षेत्र के गांव बुधवीं की 14 वर्षीय लड़की प्राथमिक संपर्क के कारण संक्रमित हुई है।
विज्ञापन

उपमंडल नादौन की पंचायत बड़ा के 70 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार को कोरोना महामारी के कारण मंडी जिले के नेरचौक मेडिकल कॉॅलेज में मौत हो गई। 70 वर्षीय यह मरीज गत दिवस कोरोना पॉजिटिव आया था। स्वास्थ्य विभाग ने इसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी में स्वास्थ्य उपचार के लिए रखा था। जहां उनकी मंगलवार को मौत हो गई। वहीं, परिवार के अन्य 4 सदस्य भी मृतक के प्राथमिक संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए हैं। जिन्हें गृह संगरोध में रखा गया था। देर शाम तक परिवार को मौत की सूचना नहीं दी गई थी। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि जिले के 70 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना महामारी के कारण मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed