फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   One and a half year old child died tragically in a road accident in Kaihdru, six injured

Hamirpur (Himachal) News: कैहडरू में सड़क दुर्घटना में डेढ़ साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, छह घायल

Sat, 03 May 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 03 May 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old child died tragically in a road accident in Kaihdru, six injured
कैहडरू में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत कैहडरू में सड़क दुर्घटना में डेढ़ साल के दक्ष की मौत हो गई है। दुर्घटना में परिवार के छह सदस्य घायल हुए हैं, जिनका इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है। घायल अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। वहीं मामले में दक्ष के चाचा इशांत वालिया के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

मामले में शिकायत गांव दड़योटा के सुनील कुमार ने दी है। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में कहा कि यह घटना सुबह करीब 3:15 बजे की है। इशांत वालिया निवासी कोटलू तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा अपने परिवार सहित कार में राजस्थान से अपने घर आ रहा था। कार में परिवार के सात लोग सवार थे, जिनमें तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। कार को इशांत वालिया चला रहा था कि कैहडरू में वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी को टियाला से टकरा दिया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। डेढ़ साल के दक्ष को सिर पर चोट लगी थी, जिस कारण उसने एम्स बिलासपुर में दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में दक्ष के पिता निशांत वालिया, माता निशा, चार साल की बहन इनाया, चाचा इशांत सहित सुनीता, अखिल घायल हैं। घायलों का इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है। वहीं पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस थाना हमीरपुर के तहत कैहडरू में सड़क दुर्घटना में डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई है। परिवार के छह अन्य घायल लोगों का इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed