फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   On the first day, three District Council candidates withdrew their nomination papers.

Hamirpur (Himachal) News: पहले दिन जिला परिषद के तीन उम्मीदवारों ने वापस लिए नामांकन पत्र

Fri, 15 May 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 15 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों को वापस लेने की प्रक्रिया वीरवार को आरंभ हुई। पहले दिन जिला परिषद के तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड नंबर-6 ताल के दो उम्मीदवारों रोहित कुमार और सुरजीत कटोच ने अपने नाम वापस लिए। उन्होंने बताया कि हमीरपुर उपमंडल के अंतर्गत 5 जिला परिषद वार्डों के लिए 24 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।
विज्ञापन

इनमें से चमनेड़ वार्ड का एक नामांकन पत्र रद्द हो गया था। दो उम्मीदवारों ने वीरवार को अपने नाम वापस लिए हैं। उधर, भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि उपमंडल के 4 जिला परिषद वार्डों के लिए कुल 17 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से 3 नामांकन पत्र रद्द हो गए थे। वीरवार को किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने बताया कि उपमंडल के 4 जिला परिषद वार्डों के लिए कुल 9 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से एक रद्द हो गया था। वीरवार को कोई भी नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया।
एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला ने बताया कि उपमंडल के दो जिला परिषद वार्डों के लिए कुल 7 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिनमें से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है।

उधर, एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने बताया कि उपमंडल के 4 जिला परिषद वार्डों के लिए कुल 12 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से बिझड़ी वार्ड के एक उम्मीदवार यशपाल ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed