फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nuclear energy brought changes in medicine, agriculture and education: Suresh

न्यूक्लियर ऊर्जा से चिकित्सा, कृषि, शिक्षा में आया बदलाव : सुरेश

Sat, 01 Mar 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 01 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nuclear energy brought changes in medicine, agriculture and education: Suresh
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में आयोजित विज्ञान दिवस के मौके पर मौजूद कुलपति सहित अन्य। स्रोत :
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के भौतिक विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान विभाग ने विज्ञान दिवस मनाया। कार्यक्रम में तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. सुरेश कुमार स्रोत व्यक्ति रहे। कुलपति ने कहा कि सभी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना मुख्य उद्देश्य है। यह दृष्टिकोण न केवल ज्ञान के प्रति हमारी समझ को गहरा करता है, बल्कि हमें हर समस्या को वैज्ञानिक तरीके से सुलझाने के लिए प्रेरित करता है। प्रो. सुरेश कुमार ने कहा कि न्यूक्लियर ऊर्जा ने चिकित्सा, कृषि, अंतरिक्ष अन्वेषण और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में क्रांति आई है। न्यूक्लियर विज्ञान शिक्षा अनुसंधान और प्रौद्योगिकी में प्रगति को प्रेरित करती है। उन्होंने परमाणु विकिरण और परमाणु ऊर्जा का मानवता के लिए अब तक और भविष्य के पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इसके अलावा उन्होंने परमाणु भौतिकी का महत्व, खगोल भौतिकी, प्राकृतिक और मानव निर्मित विकिरण के बारे में विद्यार्थियों को उदाहरण सहित जानकारी दी। इस मौके पर तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जय देव सहित प्राध्यापक डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. वैष्णव किरण, डॉ. मीना, डॉ. विजय, डॉ. जगत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed