फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NSUI protests against Election Commission in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Nov 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 08 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में राष्ट्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

टोनी ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग के पहचान पत्र में ब्राजील के मॉडल के फोटो लगाए जाने का मामला सामने आया है। आयोग का नाम इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया के बजाय इलेक्शन कमीशन ऑफ ब्राजिल रख देना चाहिए। जब भी आयोग की कारगुजारियों के खिलाफ आवाज उठाई जाती है, तो भाजपा आयोग के पक्ष में आ जाता है।
विज्ञापन

टोनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करके जनता के जनादेश को चुराने का कार्य किया है। चुनाव आयोग, जो लोकतंत्र का रक्षक होना चाहिए था, आज भाजपा के हाथों की कठपुतली बनकर रह गया है। भाजपा ने पूरे देश में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए मतगणना प्रक्रिया में गड़बड़ी करवाई और लोगों के वोट चुराकर देश एवं प्रदेशों में अवैध सरकारें बनवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब सबके सामने यह सच्चाई आ चुकी है कि भाजपा और चुनाव आयोग के बीच सांठगांठ के बिना इतनी बड़ी चुनावी गड़बड़ी असंभव थी। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष ने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के वोट की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और लोकतंत्र के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आयोग ने इस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच नहीं करवाई, तो हम अगले कुछ दिनों में पूरे प्रदेश में बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed