फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nsui

अपराधिक मामलों के खिलाफ एनएसयूआई ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Tue, 17 Nov 2020 05:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
nsui
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पर्ची बनवाने को लगी कतार। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। एनएसयूआई इकाई ने गांधी चौक में जिलाध्यक्ष अभिरक्षित शर्मा की अध्यक्षता में आपराधिक मामलों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। अभिरक्षित ने कहा कि देश में हाथरस दुष्कर्म जैसी घटना शर्मनाक है और हर व्यक्ति को आपराधिक मामलों के खिलाफ एकजुट विरोध करना चाहिए। देश में आपराधिक मामलों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जो कि एक चिंता का विषय है। एनएसयूआई मांग करती है कि हाथरस के दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए और दुष्कर्म को रोकने के लिए कड़े कानून बनने चाहिए। दुष्कर्म के मुकदमे का फैसला शीघ्र होना चाहिए। ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले। इस मौके पर केशव, राम, नमोल, नीतेश, रोहित, सौरभ मौजूद रहे।

अपराधिक मामलों के खिलाफ गांधी चौक हमीरपुर पर हस्ताक्षर अभियान शुरू करती एनएसयूआई।

अपराधिक मामलों के खिलाफ गांधी चौक हमीरपुर पर हस्ताक्षर अभियान शुरू करती एनएसयूआई।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed