{"_id":"6767178e9c73809a8e0fbf48","slug":"now-ultrasound-will-be-done-on-four-days-in-naidun-hospital-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-143892-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्तपाल में अब चार दिन होंगे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्तपाल में अब चार दिन होंगे अल्ट्रासाउंड
Sun, 22 Dec 2024 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। तीन जिलों की सीमाओं के साथ सटे सिविल अस्पताल नादौन में अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सिविल अस्पताल टौणी देवी में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट प्रतिनियुक्ति पर चार दिन नादौन अस्पताल में सेवाएं देंगे।
इससे मरीजों को सप्ताह में चार दिन बुधवार से लेकर शनिवार तक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने की सुविधा मिलेगी। रेडियोलाॅजिस्ट सोमवार और मंगलवार को टौणी देवी अस्पताल में ही सेवाएं देंगे, जबकि इसके उपरांत चार दिन नादौन में मरीजों के अल्ट्रासाउंड करेंगे। अस्पताल में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट का पढ़ाई और कोर्स के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज तबादला हो गया था। इससे अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे। अल्ट्रासाउंड न होने से गर्भवती महिलाओं, पेट दर्द विकारों के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
वहीं, अस्पताल में निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा न मिलने पर मरीज महंगे दामों पर निजी अस्पतालों अथवा 26 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का रुख करना पड़ रहा था। ऐसे में मरीज स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार से अस्पताल में सुचारू रूप से अल्ट्रासाउंड की सुविधा को शुरू करवाने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर अब अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति हो गई है।
विज्ञापन
अब अस्पताल में मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। गर्भवती महिलाओं, पेट दर्द विकारों के मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी क्लीनिक का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। अस्पताल हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा जिला की सीमा के साथ सटा हुआ है। अस्पताल में प्रतिदिन की ओपीडी 200 से 250 के बीच रहती है। ऐसे में अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
कोट
नादौन अस्पताल में सप्ताह के चार दिन टौणी देवी अस्पताल से रेडियोलाॅजिस्ट प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देंगे। अस्पताल में कार्यरत रेडियोलाॅजिस्ट का आगामी कोर्स के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज तबादला हो गया है। ऐसे में मरीजों की सुविधा के लिए अब बुधवार से शनिवार तक अस्पताल में सुचारू रूप से अल्ट्रासांउड होंगे।
डॉ. केके शर्मा, खंड स्वास्थ्य अधिकारी, नादौन