फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now, the government lab in Hamirpur will test pesticide residues in wheat and maize.

Hamirpur (Himachal) News: अब हमीरपुर की सरकारी लैब में होगी गेहूं-मक्की में कीटनाशक अवशेषों की जांच

Mon, 14 Sep 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 14 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य अपशिष्ट/कीटनाशक परीक्षण प्रयोगशाला हमीरपुर में स्टाफ की नियुक्ति का प्रस्ताव कृषि विभाग ने कृषि निदेशालय को भेज दिया है। स्टाफ की नियुक्ति के बाद खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेषों की जांच का काम नियमित और व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा।
विज्ञापन

फिलहाल सेवा प्रदाता कंपनी के दो तकनीकी कर्मी एक वर्ष तक सेवाएं देंगे। ये कर्मी जांच के साथ नए स्टाफ को प्रशिक्षण भी देंगे। आम लोगों के लिए भी प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच सुविधा शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने गेहूं, मक्की सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेषों की जांच फीस तय करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है। सरकार की मंजूरी के बाद लोग अपने घरों में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए दे सकेंगे और उनमें मौजूद कीटनाशक अवशेषों की मात्रा का पता लगा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आतमा परियोजना के सौजन्य से प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं और मक्की के नमूनों की जांच किसानों के लिए निशुल्क की जा रही है।
कोट
स्टाफ और फीस संबंधित प्रस्ताव भेजे हैं। दोनों ही प्रस्तावों की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। -राजेश राणा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article