{"_id":"60899c9d8ebc3e8cf75e8f39","slug":"now-the-food-inspector-will-inspect-the-market-every-day-hamirpur-hp-news-sml3688301156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फूड इंस्पेक्टर रोजाना करेंगे बाजार का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फूड इंस्पेक्टर रोजाना करेंगे बाजार का निरीक्षण
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग अब रोजाना बाजार में निरीक्षण करेगा। सब्जियों की दुकानों पर रोजाना कीमत सूची की जांच की जाएगी, ताकि कोई भी दुकानदार तय कीमतों से अधिक वसूली न कर सके। इंस्पेक्टर रोज दुकानों की कीमत सूची का निरीक्षण करेंगे। कोरोना काल को देखते हुए दोबारा से बाजारों में निरीक्षण की शुरुआत हो गई है।
वहीं, फूड इंस्पेक्टर रोजाना विभाग को रिपोर्ट तलब करेंगे ताकि बाजार की वास्तविक स्थिति का पता लग सके। जो भी दुकानदार तय नियमों से अधिक वसूल कर रहे होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी और चालान काटे जाएंगे। इससे आम लोगों को भी राहत मिलेगी। वहीं, कार्यकारी खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विजेंद्र चौहान ने कहा कि बाजार का रोजाना निरीक्षण किया जाएगा और जो दुकानदार तय कीमतों से अधिक वसूली करेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।