फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now markets will remain open on Saturdays, discounts till 7 pm

अब शनिवार को भी खुले रहेंगे बाजार, शाम 7 बजे तक छूट

Sun, 16 Jan 2022 08:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
Now markets will remain open on Saturdays, discounts till 7 pm
रविवार को बाजार बंद रहने के चलते सड़कों पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर जिला हमीरपुर में दुकानों के खुलने पर लगाई गई कुछ पाबंदियों में अब छूट प्रदान की गई है। जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने 10 जनवरी को जारी आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुए यह छूट प्रदान की है। जिलाधीश की ओर से जारी संशोधित आदेशों के अनुसार अब जिलाभर में सभी दुकानें सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुली रखी जा सकेंगी।
विज्ञापन

जिले के सभी बाजार शनिवार-रविवार के बजाय अब केवल रविवार को ही बंद रहेंगे। इससे जिलाभर के कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। इस संबंध में जिलाधीश की ओर से 10 जनवरी को जारी अन्य आदेश यथावत रहेंगे। जिलाधीश ने सामाजिक, धार्मिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, राजनीतिक, विवाह, अंतिम संस्कार और अन्य आयोजनों के संबंध में जारी आदेशों में भी आंशिक संशोधन किया है। संशोधित आदेश के अनुसार इन सभी समारोहों एवं कार्यक्रमों के इंडोर आयोजन के लिए 50 फीसदी क्षमता और अधिकतम 100 लोगों की अनुमति होगी। जबकि, आउटडोर एवं खुले स्थानों पर आयोजन के लिए भी 50 फीसदी क्षमता और अधिकतम 300 लोगों की अनुमति होगी। इन सभी आयोजनों के लिए ऑनलाइन पोर्टल कोविड डॉट एचपी डॉट जीओवी डॉटइन के माध्यम से संबंधित एसडीएम से पूर्व अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। जिलाधीश ने बताया कि ये संशोधित आदेश 17 जनवरी, सोमवार से लागू होंगे।
विज्ञापन

रविवार को बाजार बंद रखने की पुरानी प्रथा
जिलाभर में रविवार को बाजार बंद रखने की प्रथा काफी पुरानी है। हमीरपुर में रविवार को दुकानदार साप्ताहिक अवकाश पर रहते हैं। ऐसे में कोविड-19 को रोकने के लिए संशोधित आदेशों का कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं, सर्दियों के मौसम में शाम को सात बजे आजकल जल्द अंधेरा हो जाता है। ठंड की वजह से अधिकतर कारोबारी सात बजे तक अपनी दुकानें बंद कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed