{"_id":"679fc036eb5d2e1a65087856","slug":"now-it-is-necessary-to-plant-two-saplings-on-marriage-and-one-on-birth-anniversary-in-barin-panchayat-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-147269-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब बारीं पंचायत में विवाह पर दो और जन्मोत्सव पर एक पौधा लगाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब बारीं पंचायत में विवाह पर दो और जन्मोत्सव पर एक पौधा लगाना जरूरी
Mon, 03 Feb 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
ग्राम सभा में मौजूद लोगों को संबांधित करते प्रधान बारी पंचायत रविंद्र ठाकुर। पंचायत।
हमीरपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्राम पंचायत बारीं अनूठी पहल शुरू करेगी। पंचायत में विवाह व जन्म पर पौधरोपण करना होगा और इसका फोटो भी प्रमाण के तौर पर पंचायत में देना होगा।
बेटी के जन्मोत्सव पर किए जाने वाले पौधरोपण में पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। ग्राम पंचायत बारीं में पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में यह निर्णय लिया गया। ग्राम सभा में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फैसला लिया कि विवाह होने पर दंपती को दो पौधे रोपने होंगे और जन्मदिन पर एक पौधा रोपना होगा।
इसके लिए पंचायत में फोटो देना होगा और इसका रजिस्टर लगाकर बाकायदा रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा। पंचायत कार्यालय की सूचना पट्टिका पर यह फोटो प्रकाशित होंगे। विवाह और जन्मदिन पर परिजन औषधी और फलदार पौधे लगाएंगे। इसके लिए ग्राम सभा ने निर्णय लिया है। इसके साथ ही इस तरह का निर्णय लेने वाली बारी पंचायत प्रदेश की पहली पंचायत होगी, जिसने पर्यावरण के लिए लिए यह सराहनीय प्रयास शुरू किया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही ग्राम सभा में पंचायत के सभी महिला मंडलों को भी जोड़ने को निर्णय लिया गया है। इसके लिए आगामी बुधवार को पंचायत के सभी महिला मंडलों के प्रधान और सचिवों की बैठक बुलाई गई है। इसमें सिंगल यूज व दूसरे प्लास्टिक को भी हर 15 दिन में गांव स्तर पर एकत्रित किया जाएगा। श्रेष्ठ कार्य करने वाले महिला मंडल को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्लास्टिक को पंचायत में एकत्र करने के लिए प्लास्टिक एकत्रीकरण यूनिट स्थापित किया गया है।
बारीं पंचायत ब्लॉक मुख्यालय की पंचायत होने के कारण टौणीदेवी बाजार से भी प्लास्टिक एकत्र किया जाएगा, जिससे बाजार में प्लास्टिक की समस्या से निजात मिल सके। दुकानदारों को पर्यावरण मित्र बनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। टौणीदेवी बाजार के तीन शौचालयों को भी बेहतर बनाने के लिए पांच लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
ग्राम सभा में इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। ग्राम सभा में पंचायत के लोगों के साथ ही प्रधान रविंद्र ठाकुर, सचिव अशोक कुमार, वार्ड सदस्य पूनम कुमारी, सोनू कुमारी, नरेश, अंजना सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
कोट
पंचायत ने ग्राम सभा में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है, जिससे गांव स्तर के माइक्रो लेवल पर भी योजना बनाकर पौधरोपण किया जा सके। पंचायत ने हर गांव में इस कार्यकाल में छह नए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण भी किया गया है, जिसमें लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए गए है।
-रविंद्र ठाकुर, प्रधान, बारीं पंचायत
फोटो कैप्शन: ग्राम सभा की बैठक को संबोधित करते पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर।