फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now cleaning workers will be recruited from CLC in Municipal Council Sujanpur.

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद सुजानपुर में अब सीएलसी से होगी सफाई कर्मियों की भर्ती

Thu, 21 Sep 2023 10:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 21 Sep 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए अब दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित संस्था शहरी आजीविका केंद्र (सीएलसी) को सफाई का जिम्मा मिलेगा। सीधा कहा जाए तो सफाई के लिए अब तक जो ठेकेदार को ठेका दिया जाता था अब यह सफाई ठेकेदार के माध्यम से नहीं होगी। इसके लिए बाकायदा सीएलसी के अधीन सफाई कर्मचारी रखे जाएंगे। इसे नगर परिषद खुद मासिक वेतन का भुगतान करेगी।
विज्ञापन


नगर परिषद सुजानपुर में 40 सफाई कर्मी आउटसोर्स पर रखे जाएंगे। इससे लिए पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है और करीब 30 सफाई कर्मचारी इसके लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जबकि 10 अन्य सफाई कर्मचारियों का शीघ्र पंजीकरण होना है। अब तक नगर परिषद एवं नगर पंचायत की ओर सफाई का ठेका किसी ठेकेदार को दिया जाता था, जो आगे सफाई कर्मियों से सफाई करवाता था और उन्हें मासिक भुगतान अपनी तरफ से करता था। इससे सफाई कर्मियों को मासिक वेतन समय पर न मिलने, किसी को कम और किसी कर्मी को ज्यादा वेतन मिलने की शिकायतें भी सामने आती थीं। कई बार समय पर मासिक भुगतान न होने पर धरना-प्रदर्शन के मामले सामने आए चुके हैं। सफाई करते समय उन्हें क्या उपकरण चाहिए, ताकि उनका स्वास्थ्य सही रहे, उन्हें किसी तरह की बीमारी न लगे, इन तमाम बातों की कोई जिम्मेवारी नहीं थी। अब भारत सरकार के इस उपक्रम के अंतर्गत सफाई कर्मी का मासिक वेतन निश्चित होगा। उसे 11,500 रुपये प्रति माह भुगतान किया जाएगा। इसके साथ-साथ उसका मासिक ईएसआई और ईपीएफ भी कटेगा। सफाई करने के लिए दस्ताने, जूते और अन्य उपकरण उन्हें जो चाहिए वह नगर परिषद उपलब्ध करवाएगी। सबसे बड़ी बात 6 महीने के बाद सफाई कर्मियों का मेडिकल स्वास्थ्य निरीक्षण भी किया जाएगा, जो साल में दो बार होगा। इसके लिए नियम निर्धारित किए गए हैं। आउटसोर्स पर रखे जाने वाले सफाई कर्मियों की आयु 18 से 58 वर्ष तक होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन

उधर, सुजानपुर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि आउटसोर्स पर सफाई कर्मी रखे जाएंगे। ऐसी योजना बन गई है। सफाई कर्मियों को पंजीकृत किया जा रहा है। 40 सफाई कर्मी नगर परिषद सुजानपुर में रखे जाएंगे, जिनको मासिक भुगतान नगर परिषद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed