{"_id":"695eb6492fe30599cb05b20d","slug":"notice-to-three-schools-for-not-taking-online-attendance-of-staff-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-179406-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्टाफ की ऑनलाइन हाजिरी न लगाने पर तीन स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्टाफ की ऑनलाइन हाजिरी न लगाने पर तीन स्कूलों को नोटिस
Thu, 08 Jan 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने अनियमितताएं बरतने पर तीन स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्कूल प्रमुखों को अब 15 दिन के भीतर नोटिस का लिखित में जवाब देना होगा।
इसके उपरांत विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रारंभिक उपनिदेशक कार्यालय से हुई जांच के दौरान स्कूलों में स्कूल प्रमुख विद्या समीक्षा एप को छोड़कर रजिस्टर पर ऑफलाइन हाजिरी लगा रहे थे। ऐसे में तुरंत कार्रवाई करते हुए निरीक्षण टीम ने स्कूल प्रमुखों को लापरवाही बरतने का कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। अब स्कूलों से जवाब आने के बाद पुन: निरीक्षण किया जाएगा।
इसके बाद नोटिस के उपरांत हुए कार्य को लेकर कार्य फाइल तैयार की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से हर माह छह शिक्षा खंडों के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि स्कूलों में एक समान विकास हो सकें।