फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nominated councilors of Hamirpur Municipal Council took oath

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर के मनोनीत पार्षदों ने ग्रहण की शपथ

Fri, 20 Oct 2023 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Nominated councilors of Hamirpur Municipal Council took oath
नगर परिषद हमीरपुर के मनोनीत पार्षदों को सम्मानित करते हुए।(स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के नव-मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह वीरवार को टाउन हॉल में आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने विशेष रूप से शिरकत की। एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने नव-मनोनीत पार्षदों निशांत शर्मा, डॉ. हर्ष कालिया, राकेश वर्मा और सुनील ठाकुर को शपथ दिलाई। सुनील बिट्टू ने स्थानीय नगर परिषद के सभी पदाधिकारियों, पार्षदों और अधिकारियों-कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह के पूर्वाग्रह या राजनीति से ऊपर उठकर शहर के चहुमुखी विकास एवं आम लोगों के हित के लिए कार्य करें। वीरवार को टाउन हॉल में नगर परिषद हमीरपुर के चार मनोनीत पार्षदों सुनील ठाकुर, निशांत शर्मा, डॉ. हर्ष कालिया और राकेश वर्मा के शपथ ग्रहण में विशेष रूप से शिरकत करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने यह अपील की। इन मनोनीत पार्षदों को एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन



मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व्यवस्था परिवर्तन पर विशेष बल देते हुए शासन-प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कृतसंकल्प हैं। नगर परिषद हमीरपुर की कार्यप्रणाली में भी इसकी झलक दिखनी चाहिए। इस मौके पर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। शहर के 11 वार्डों वाली नगर परिषद हमीरपुर में कांग्रेस समर्थित महज दो पार्षद हैं। जबकि पांच पार्षद भाजपा समर्थित और चार निर्दलीय हैं। वर्तमान में अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित पार्षद मनोज कुमार मिन्हास और उपाध्यक्ष निर्दलीय पार्षद संदीप भारद्वाज विराजमान हैं।
विज्ञापन


बाक्स:
इस दल से संबंधित हैं पार्षद
वार्ड नंबर 01 से नीना चौधरी (कांग्रेस समर्थित)
वार्ड नंबर 02 से राज कुमार (भाजपा समर्थित)
वार्ड नंबर 03 से डिंपल बाला (भाजपा समर्थित)
वार्ड नंबर 04 से संदीप भारद्वाज (निर्दलीय)
वार्ड नंबर 05 से राधा रानी चौधरी (कांग्रेस समर्थित)
वार्ड नंबर 06 से सुदेश आनंद (निर्दलीय)
वार्ड नंबर 07 से मनोज मिन्हास (भाजपा समर्थित)
वार्ड नंबर 08 से विनय कुमार (निर्दलीय)
वार्ड नंबर 09 से पुष्पा शर्मा (भाजपा समर्थित)
वार्ड नंबर 10 से डॉ. सुशील शर्मा (निर्दलीय)
वार्ड नंबर 11 से वकील सिंह (भाजपा समर्थित)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed