फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No subsidy will be available for tractors under the Samam scheme this time.

Hamirpur (Himachal) News: समाम योजना में इस बार ट्रैक्टर पर नहीं मिलेगा अनुदान

Wed, 23 Sep 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 23 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देने वाली समाम योजना में इस बार ट्रैक्टर को शामिल नहीं किया गया है। योजना के तहत किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर लाभार्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। समाम योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण कृषि योजनाओं में शामिल है।
विज्ञापन

इसके तहत किसानों को खेती में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान दिया जाता है। इस बार ट्रैक्टर के लिए आवेदन नहीं होंगे। योजना में पावर टिलर, पावर वीडर सहित अन्य कृषि यंत्रों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य छोटे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक उपलब्ध करवाने के साथ खेती में श्रम और समय की बचत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को आवेदन के लिए कृषि अभियांत्रिकी उपमिशन के तहत भारत सरकार के डीबीटी पोर्टल एग्रीमशीनरी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन के बाद पात्र किसानों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। किसी यंत्र के लिए उपलब्ध लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लॉटरी से लाभार्थी चुने जाएंगे। कृषि विभाग के अनुसार किसानों को निर्धारित अवधि के भीतर ही आवेदन करना होगा।

कोट
केंद्र सरकार की समाम योजना के किसान 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना में अनुदान पर किसानों को कृषि यंत्र दिए जाते हैं। -डीडी शर्मा, उपनिदेशक, कृषि विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article