{"_id":"58cc29f74f1c1b2a5a32aacc","slug":"no-light-in-joh-kot-for-48-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौह, कोट गांव में 48 घंटे तक ब्लैकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौह, कोट गांव में 48 घंटे तक ब्लैकआउट
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
उपमंडल भोरंज के अंतर्गत ढो बिजली सेक्शन के तहत पंचायत कोट लांगसा में गांव जौह और कोट में 48 घंटे तक बिजली गुल रही। गांव के करीब डेढ़ दर्जन घरों की बिजली आपूर्ति बुधवार दोपहर से वीरवार शाम तक बंद रही।
विज्ञापन
बिजली न होने से तारों का टूटना रहा। जौह गांव के एक व्यक्ति ने बुधवार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला जौह के साथ लगती अपनी भूमि से शहतूत का एक पेड़ काटा जो बिजली तारों पर जा गिरा।
विज्ञापन
इस कारण बिजली तारें टूट कर स्कूल के प्रांगण में जा गिरी। गनीमत रही कि उस समय स्कूल में छुट्टी हो गई थी वरना कोई हादसा भी हो सकता था। बिजली बोर्ड अधिकारियों ने इसकी सूचना न अपने आला अधिकारियों को दी और न ही इसकी कोई प्राथमिकी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
उपभोक्ता सोम नाथ कालिया, दिलीप कुमार, देश राज, सुरेश कुमार, शेरा राम, ब्रह्म दास, नानक चंद, विनोद कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, रिखी राम, कन्हैया राम, जोगिंद्र सिंह ने बताया कि बिजली तार गिरने से आधा घंटा पहले ही स्कूल में छुट्टी हुई थी वरना कोई अप्रिय घटना भी घट सकती थी।
अधिशाषी अभियंता सुरेश कुमार पटियाल का कहना है कि मामला ध्यान में नहीं है। अगर ऐसा है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।