फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No internet and medical facilities, but fees being charged from students

इंटरनेट और मेडिकल की सुविधा नहीं, पर छात्रों से वसूले जा रहे शुल्क

Tue, 09 Nov 2021 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
No internet and medical facilities, but fees being charged from students
तकनीकी विवि के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विवि के कुलसचिव को ज्ञापन पत्र सौंपा। परिषद इकाई के सह सचिव शिवम समयाल ने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय को एक स्कूल से बाहर निकालकर तथा तकनीकी विश्वविद्यालय को खड़ा करने के लिए विद्यार्थी परिषद ने लगातार सड़कों पर संघर्ष किया है। तब जाकर तकनीकी विश्वविद्यालय का इतना बड़ा भवन बनकर तैयार हुआ। यहां पर कक्षाएं तो चल रही हैं, लेकिन परिसर के अंदर बहुत सी ऐसी समस्याएं हैं जिनको कुल सचिव के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में जो यूनिवर्सिटी फीस विद्यार्थी परिषद के आंदोलन के बाद बंद कर दी गई थी, उसे पुन: विश्वविद्यालय ने लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

छात्रों से 3000 रुपये की वसूली जा रही है। इस फीस को छात्रों से वसूलना बंद किया जाए। विश्वविद्यालय के अंदर इंटरनेट फीस 1000 रुपये प्रति छात्र ली जाती है, लेकिन तकनीकी विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए इंटरनेट की सुविधा ही नहीं है तो फीस किस बात की ली जा रही है। यह केवल यूनिवर्सिटी का खजाना भरने के लिए छात्रों पर आर्थिक बोझ बनाने का कार्य विश्वविद्यालय कर रहा है। इसलिए इंटरनेट फीस को भी तुरंत बंद किया जाए। छात्रों से मेडिकल फीस के नाम ली जा रही फीस को तुरंत बंद किया जाए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर छात्रों को कुछ भी नहीं मिल रहा है। छात्रों से 1700 विविध शुल्क के रूप में वसूली जा रही फीस को कम किया जाए। विद्यार्थी परिषद ने इन सभी मांगों को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन पत्र सौंपा। विद्यार्थी परिषद ने कहा कि अगर जल्द इन मांगों पर तकनीकी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी जिम्मेवारी तकनीकी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed