{"_id":"629a4fb20196f178333f0740","slug":"nit-will-now-be-able-to-enter-the-hostel-till-9-30-pm-hamirpur-hp-news-sml410983349","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी में अब रात 9:30 बजे तक कर सकेंगे छात्रावास में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी में अब रात 9:30 बजे तक कर सकेंगे छात्रावास में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास में प्रवेश की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। अब सभी विद्यार्थी रात 9:30 तक छात्रावास में प्रवेश कर सकते हैं। पूर्व में शाम 7:00 बजे तक ही हॉस्टल में प्रवेश करने की अनुमति थी। वहीं एनआईटी गेट पर शाम 8:00 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी विद्यार्थी को न तो हॉस्टल और न ही संस्थान के मुख्य गेट पर प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
इस समयसारिणी में बदलाव से प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को काफी राहत मिली है। अब वह गर्मी के मौसम में संस्थान परिसर में रात तक टहल सकते हैं। इसके साथ ही संस्थान प्रबंधन ने बिना अनुमति राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी परिसर छोड़ने पर पाबंदी लगा दी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वर्तमान में संस्थान में प्रथम वर्ष और स्नातकोत्तर के ही विद्यार्थी हैं। जबकि यूजी द्वितीय, तृतीय, चौथे, पांचवें और छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को छुट्टियां पड़ गई हैं। एक अगस्त तक संस्थान में छुट्टियां हैं।
संस्थान प्रबंधन ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की सुरक्षा और रैगिंग जैसे उत्पीड़न से बचाने के लिए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को शाम 7:00 बजे तक छात्रावास में प्रवेश करने के निर्देश जारी किए थे। अब अन्य सेमेस्टर के विद्यार्थियों को छुट्टियां पड़ने से समयसारिणी में बदलाव किया गया है। उधर, डीन छात्र कल्याण प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास में प्रवेश की समयसारिणी बदली गई है।