फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nirog Clinic will start in Medical College Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शुरू होगा निरोग क्लीनिक

Thu, 18 Apr 2024 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लोगों को जल्द निरोग क्लीनिक की सेवाएं मिलनी शुरू होंगी। स्वास्थ्य विभाग को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में निरोग क्लीनिक के संचालन के लिए जगह मिल गई है। इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से जवाब मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर ने दो बार मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को निरोग क्लीनिक के संचालन के लिए पत्राचार किया था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से विभाग को पत्राचार के माध्यम से जगह उपलब्ध होने के बारे में सूचित कर दिया गया है। अब विभाग हमीरपुर जल्द आगामी दो-तीन दिन में मेडिकल कॉलेज का दौरा कर जगह का निरीक्षण करेगा। निरोग क्लीनिक में गैर संचारित रोगों जैसे उच्च रक्त चाप और मधुमेह के रोगियों को इलाज की बेहतर सुविधाएंं मिलेंगी। क्लीनिक में इन रोगियों का रिकाॅर्ड रखा जाएगा। निरोग क्लीनिक में इन रोगियों का रिकाॅर्ड रखने के लिए रोगियों की आभा आईडी बनाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर को निरोग क्लीनिक के संचालन के लिए एक स्टाफ नर्स और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर भी मिल गया है। रोजाना 1500 से 2000 की ओपीडी वाले मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हर रोज करीब 300 से 400 मरीज गैर संचारित रोगों से पीड़ित पहुंचते हैं। उधर, सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को दो बार निरोग क्लीनिक के संचालन के लिए जगह उपलब्ध करवाने के लिए पत्राचार किया गया था। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने पत्राचार के माध्यम से जगह उपलब्ध होने के बारे में जानकारी दी है। दो से तीन दिनों में मेडिकल कॉलेज का दौरा कर के जगह का निरीक्षण किया जाएगा और जल्द ही निरोग क्लीनिक को मेडिकल कॉलेज में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed