{"_id":"64232a2727f7ce284f088a3a","slug":"nikhil-won-gold-medal-in-discus-throw-hamirpur-hp-news-c-19-1-103613-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डिस्कस थ्रो में निखिल ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डिस्कस थ्रो में निखिल ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. यशवत सिंह परमार विश्वविद्यालय सोलन में आयोजित अंतर जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान खेलकूद प्रतियोगिता में डीएलएड हमीरपुर की टीम का दबदबा रहा। मंगलवार को टीम को प्रधानाचार्य धर्मपाल चौधरी ने विजेता टीम का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए भविष्य में इसी प्रकार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर ने बैडमिंटन के पांच आयोजनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की टीम में एकल में मनीष ठाकुर, युगल में मनीष और विकास, छात्रा वर्ग की एकल प्रतियोगिता में प्रीक्षा, युगल में प्रीक्षा और रितिका, छात्रा और छात्र युगल प्रतियोगिता में मनीष और प्रीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कबड्डी प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग की टीम उपविजेता, डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में निखिल ने स्वर्ण पदक, शॉट पुट में निखिल ने रजत पदक, और ऊंची कूद प्रतियोगिता में कनिका ने स्वर्ण पदक, रितिका ने रजत पदक, लंबी कूद में रितिका ने कांस्य पदक, 400 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में कनिका, प्रीक्षा और प्रियंका ने द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक प्राप्त किया है। वहीं, छात्र वर्ग की
800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अमित कुमार ने तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक हासिल किया।