फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Newspaper vendor riding a bike injured in car collision

Hamirpur (Himachal) News: कार की टक्कर से बाइक सवार अखबार विक्रेता घायल

Thu, 04 Sep 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 04 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत गौना में एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, परंतु परिजन उसे की पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। मानपुल में अखबार एजेंसी के मालिक अरविंद शर्मा पुत्र कृष्ण चंद सुबह अपनी बाइक पर गौना क्षेत्र में लोगों के घरों में अखबार बांट रहे थे। इस दौरान एक घर में अखबार फेंकने के बाद जब उन्होंने दूसरे घर की ओर अपनी बाइक मोड़कर चलना शुरू किया तो अनियंत्रित होकर एक कार की चपेट में आकर घायल हो गए। कार सवारों ने अरविंद को अपनी कार में बैठाकर नादौन अस्पताल पहुंचाया। हादसे में अरविंद के सिर पर गहरी चोट आई है। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed