{"_id":"66a3b4cf8c8a444da208c8de","slug":"new-police-post-will-open-soon-in-ladora-bari-chowk-of-bhoranj-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-132281-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के लदरौर बाड़ी चौक में जल्द खुलेगी नई पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के लदरौर बाड़ी चौक में जल्द खुलेगी नई पुलिस चौकी
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने पुलिस चौकी के लिए एएसआई सहित छह पद किए स्वीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। दो जिलों हमीरपुर और बिलासपुर के संगम स्थल लदरौर (बाडी चौक) में जल्द नई पुलिस चौकी कार्य करना शुरू करेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने छह पद स्वीकृत किए हैं। सुरक्षा की दृष्टि के पंचायत प्रतिनिधि व लोग लदरौर में लंबे समय से पुलिस चौकी खोलने की मांग कर रहे थे। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की इस मांग को प्रमुखता से पूरा करते हुए पहले नई पुलिस चौकी की अधिसूचना जारी करवाई है। लदरौर में उत्तरी भारत का प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर है। यहां पर श्रद्धालुओं का आना-जान लगातार रहता है। पुलिस चौकी बाडी चौक में राजस्व विभाग के कानूनगो सर्किल कार्यालय के पास चलेगी। इससे भोरंज विधानसभा क्षेत्र में एक थाना और अवाहदेवी, जाहू व लदरौर में तीन पुलिस चौकियां होंगी। पुलिस चौकी के लिए छह पद स्वीकृत करने पर लदरौर संतोषी माता मंदिर अध्यक्ष नंद लाल रणौत, भौंखर पंचायत उप प्रधान नवीन गौतम, पूर्व प्रधान झरलोग नरेश ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य सविता मिन्हास ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और विधायक सुरेश कुमार का आभार प्रकट किया है। उधर, भोरंज थाना प्रभारी योगराज चंदेल का कहना है कि जल्द ही लदरौर में बाडी चौक के पास नई पुलिस चौकी खेली जा रही है।