{"_id":"62fbe39436e2980f3207fcbc","slug":"nagar-parishad-budget-hamirpur-hp-news-sml418549192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर नप में 6.14 करोड़ का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर नप में 6.14 करोड़ का बजट पारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर की बैठक मंगलवार को नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता देवी की अध्यक्षता में हुई। नगर परिषद ने 6.14 करोड़ का बजट प्रस्ताव को पारित किया। नगर परिषद ने 3 करोड़ 09 लाख 75 हजार 600 रुपये आय और 3 करोड़ 04 लाख 21 हजार 500 व्यय का बजट पारित किया।
नगर परिषद गृहकर से 56 लाख रुपये, स्टाल किराया से 40 लाख, 1.65 करोड़ सरकारी ग्रांट, भवन शुल्क से चार लाख, तहबाजारी से छह लाख, शराब शुल्क से तीन लाख रुपये, लाइसेंस शुल्क 20 हजार, विज्ञापन से 25 हजार रुपये, डोर-टू-डोर कचरा एकत्रिकरण से 10 लाख रुपये और जन्म-मृत्यु पंजीकरण, विवाह और अन्य साधनों से 6.30 लाख रुपये आय अर्जित करेगी। विभिन्न वेतन भत्तों पर 85 लाख रुपये, स्ट्रीट लाइटों पर 22 लाख, सफाई कार्य पर 50 लाख रुपये, विभिन्न विकास कार्यों पर 60 लाख रुपये, पेंशन व ग्रेच्युटी पर 20 लाख रुपये, मानदेय पर आठ लाख रुपये, कानूनी शुल्क के रूप में 45 हजार रुपये और पेयजल आपूर्ति पर ढाई लाख व्यय करेगी।
पूर्व नप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने व अन्य कारणों से मार्च में नगर परिषद का बजट पारित नहीं हो पाया था। मंगलवार को आयोजित बैठक में सुजानपुर शहर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए बजट पारित किया गया। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षत गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन कुमार, पार्षद मनोज ठाकुर, पार्षद अंकुश गुप्ता, पार्षद शकुंतला आदि उपस्थित रहे