फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nadaun hospital will soon appoint pediatrician

Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल शीघ्र होगी शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती

Wed, 09 Oct 2024 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को जारी की नियुक्ति की नोटिफिकेशन
विज्ञापन


अब चिकित्सक करेंगे ज्वाइन, माताओं को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

कांगू/नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल नादौन में बाल रोग चिकित्सक के पद को भरने की आदेश दे दिए हैं। इससे पूर्व यहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ के आदेश हुए और चिकित्सक ने कार्यभार संभाल लिया है। लंबे समय से यह दोनों महत्वपूर्ण विशेषज्ञ के पद खाली पड़े थे। सरकार ने इन दोनों पदों को भरने के आदेश दिए हैं। इससे पहले नादौन के सरकारी सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी लंबे समय से चली आ रही थी। नादौन अस्पताल में लगभग डेढ़ वर्ष पहले ये दोनों चिकित्सक थे, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों रोगों के विशेषज्ञ यहां से स्थानांतरित कर दिए गए। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मरीजों को हड्डी रोग और बच्चों के रोगों की मर्ज के लिए अन्य अस्पतालों की ओर जाना पड़ रहा था। लगभग डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक दोनों विभागों के पद खाली पड़े रहे। न तो सरकार ने सुध ली और न ही विभाग के उच्चाधिकारियों ने दोनों विभागों के पदों की भरने की कोशिश की। चिकित्सक न होने पर इन रोगों से पीड़ित मरीजों को रोजाना बिना इलाज लौटना पड़ रहा था। अब प्रदेश सरकार ने दोनों विभागों के पदों को भरने के आदेश कर दिए हैं। इनमें से एक सप्ताह पहले हड्डी रोग विशेषज्ञ ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। दो दिन पहले ही बाल रोग के चिकित्सक की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं परंतु अभी तक चिकित्सक ने किसी कारणवश अपना कार्यभार नहीं संभाला है। इस बारे में बीएमओ नादौन डॉ. केके शर्मा ने कहा कि दो दिन पहले ही बाल रोग के चिकित्सक की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किए हैं। आगामी दो तीन दिन तक वह अपना कार्यभार संभाल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed