फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   My City 100 Ratna Scholarship Exam on 29th May

Hamirpur (Himachal) News: मेरे शहर के 100 रत्न छात्रवृत्ति परीक्षा 29 मई को

Wed, 27 May 2026 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 27 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मेरे शहर के 100 रत्न हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से क्रैक अकादमी के सहयोग से शुरू किया गया एक व्यापक छात्रवृत्ति एवं मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम है। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100 मेधावी छात्रों का चयन कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

इसके तहत जिलेभर से पांच विधानसभा क्षेत्र से 500 विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की सुविधा मिलेगी। कोचिंग के लिए निजी और सरकारी स्कूलों के 1000 के करीब विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

अब पंजीकृत विद्यार्थियों की 29 मई को 134 केंद्रों पर परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को निजी अकादमी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग लेने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षा में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100-100 विद्यार्थियों को चयनित किया जाएगा।


कोट

निजी और सरकारी स्कूलों के प्रभारियों को परीक्षा में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में भाग ले सकें। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग मुहैया करवाई जाएगी। -नवीन शर्मा, उपनिदेशक, डीपीओ एवं गुणवत्ता शिक्षा नियंत्रक, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article