{"_id":"65f43acd19554bcd950e13ac","slug":"municipal-council-sujanpur-president-sunita-devi-resigns-additional-charge-given-to-vice-president-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-123684-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद सुजानपुर की अध्यक्ष सुनीता देवी पदमुक्त, उपाध्यक्ष को अतिरिक्त कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद सुजानपुर की अध्यक्ष सुनीता देवी पदमुक्त, उपाध्यक्ष को अतिरिक्त कार्यभार
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्षदों ने लगाई अविश्वास प्रस्ताव पर मुहर
एक माह के भीतर होगी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी, फिलहाल उपाध्यक्ष देखेंगे कामकाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर कार्यालय में शुक्रवार को अध्यक्ष सुनीता देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक में चर्चा हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा ने की। नगर परिषद के सभी पार्षदों की सहमति पर नगर परिषद सुजानपुर की अध्यक्ष सुनीता देवी को पदभार मुक्त करते हुए आगामी कार्रवाई तक नगर परिषद के उपाध्यक्ष पवन कुमार को अध्यक्ष पद की शक्तियां दी गई हैं। एक माह के भीतर अध्यक्ष पद के चयन को लेकर चुनाव प्रक्रिया करवाई जाएगी। बैठक में नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नगर परिषद सुजानपुर की भाजपा समर्थित अध्यक्ष सुनीता देवी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के चार और भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नगर परिषद कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित हुई। इसमें नगर परिषद के सभी पार्षद उपस्थित हुए। तमाम पार्षदों ने सहमति जताते हुए वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष को उनके पद से हटाने मुहर लगाई। पार्षदों की सहमति पर एसडीएम ने फैसला सुनाया है। बैठक में पार्षद मनीष गुप्ता, वीना धीमान, मनोज ठाकुर, दीप कुमार, शकुंतला देवी, सविता महाजन, सुनीता देवी, अनीता सड़ियाल, उपाध्यक्ष पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कोट
एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक रखी गई थी। तमाम पार्षदों ने वर्तमान अध्यक्ष को हटाने पर सहमति जताई है। अध्यक्ष के चयन को लेकर आगामी कार्रवाई एक माह के भीतर होगी। जब तक नया अध्यक्ष नगर परिषद को नहीं मिल जाता तब तक उपाध्यक्ष को तमाम जिम्मेदारी आगामी कार्य करने की दी गई है।