फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Municipal Council Hamirpur seized three illegal vendors

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर ने तीन अवैध रेहड़ियों को किया जब्त

Wed, 27 Dec 2023 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के कर्मचारियों ने बुधवार को स्थानीय बाजार हमीरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिला उपायुक्त कार्यालय के समीप मृदुल चौक के सामने तीन अवैध रेहड़ियों को जब्त किया। नगर परिषद की मासिक बैैठक में अतिक्रमण को लेकर चर्चा हुई है। कुछ दिन पूर्व इस बैठक में अतिक्रमण पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया था। इस कड़ी में बुधवार यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



लंबे समय से यह रेहड़ियां शौचालय के साथ लगी हुई थी। इससे शौचालय का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। समस्या का समाधान करते हुए नगर परिषद ने अवैध रेहड़ियों को जब्त कर लिया है। संभावना जताई जा रही है कि नप की तरफ से आगामी दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में इस तरह की कार्रवाई की जा सकती है। पार्षदों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से नगर परिषद के हाल ही में हुए हाउस में उठाया है। इस विषय को लेकर हर बार बैठक में कार्रवाई के दावे किए जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य नहीं होता है। इस बार नगर परिषद की तरफ से कार्रवाई शुरू की गई है। मुख्यालय के मुख्य बाजार में अवैध तरीके से नालियों पर सामान दुकानदार सजा रहे हैं। कई दुकानदारों ने तो अपनी दुकान के आगे नालियों को सबलेट कर वहां रेहड़ी-फड़ी वाले बैठा लिए हैं। हालांकि, इस तरह के अतिक्रमण पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रेहड़ियों को जब्त किया है। उन्होंने दुकानदारों से शहर में अतिक्रमण न करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण पर कार्रवाई का यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed