फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Multigrain flour and mountain salt will enhance the taste of food during festivals.

Hamirpur (Himachal) News: त्योहारों में मल्टीग्रेन आटे और पहाड़ी नमक से बढ़ेगा खाने का जायका

Mon, 13 Oct 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 13 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Multigrain flour and mountain salt will enhance the taste of food during festivals.
श्यामा स्वयं सहायता समूह नाल्टी की रीना शर्मा प्रदर्शनी में सामान बेचते हुए। संवाद
हमीरपुर। त्योहारों के सीजन में मल्टीग्रेन आटे और पहाड़ी नमक से खाने के साथ-साथ पकवानों में जायका बढ़ेगा। लोगों को पारंपरिक उत्पादों से सेहतमंद चीजें प्रदान करने के लिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

श्यामा स्वयं सहायता समूह नाल्टी की महिलाओं रीना शर्मा, नीमो और चंचलो देवी ने इस त्योहारी सीजन में अपनी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए मुख्य रूप से सेहतमंद वस्तुओं को बेचने का निर्णय लिया है, ताकि लोगों कम दामों में उच्च गुणवत्ता का सामान उपलब्ध करवाया जा सके। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इससे पहले पिछले पांच वर्षों से ग्रामीण स्तर पर सामान को बेच रही थीं, लेकिन शहर से उत्पादों की डिमांड अधिक आने के कारण अब महिलाओं ने बचत भवन की ऊपरी मंजिल पर प्रदर्शनी लगाकर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी में महिलाएं पहाड़ी नमक, आटे की सेवाइयां, चावल, जौ, मक्की, बाजारा, चन्ने और रागी का आटा, सीरा, बड़ियां और शहद को बेच रही हैं, जो कि ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। उत्पादों को घर पर पारंपरिक तरीके से तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा है, ताकि ग्राहकों को शहर में भी खाने में घर जैसा स्वाद प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार हमीर ग्राम उत्सव और स्वाद महोत्सव के लिए जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं को स्टाल प्रदान किए गए हैं। ऐसे में महिलाओं को सामान बेचने के लिए निशुल्क मंच मिल गया है। स्टाल में जिलेभर से महिलाएं स्वदेशी उत्पादों को बेचकर आय प्राप्त कर रही हैं।



बाक्स:
सामान

मूल्य

पहाड़ी नमक

100 रुपये 200 ग्राम

मक्की आटा

70 रुपये किलो

जौ आटा

60 रुपये किलो

चावल आटा

70 रुपये किलो

सीरा

300 रुपये किलो

सेवइयां
200 रुपये किलो

मल्टीग्रेन आटा
500 रुपये आधा किलो
--
ऐसे तैयार होता है पहाड़ी नमक
पहाड़ी नमक में हरी मिर्च, काली मिर्च, जीरा, लहसुन, पुदीना, हरा धनिया, अजवाइन और काला नमक प्रयोग किया जाता है। जब यह तैयार किया जाता है उस समय यह गीला होता है, लेकिन छाया में सूखाने के बाद इसे पैकेट में भरकर बाजार में बेचा जाता है। नमक का प्रयोग सब्जियों में स्वाद बढ़ाने और मुख्य रूप से सलाद व फ्रूट चाट बनाने में प्रयोग किया जाता है।

श्यामा स्वयं सहायता समूह नाल्टी की रीना शर्मा प्रदर्शनी में सामान बेचते हुए। संवाद

श्यामा स्वयं सहायता समूह नाल्टी की रीना शर्मा प्रदर्शनी में सामान बेचते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed