{"_id":"679fc0a61e18dec92c06ed58","slug":"mp-khel-mahakumbh-chamiyana-becomes-the-winner-of-cricket-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-147314-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सांसद खेल महाकुंभ... चमियाणा बना क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सांसद खेल महाकुंभ... चमियाणा बना क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता
Mon, 03 Feb 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत : खिलाड़ी
सुजानपुर (हमीरपुर)। सांसद खेल महाकुंभ के तहत सुजानपुर चौगान में आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सुजानपुर और चमियाना टीम के बीच खेला गया।
सुजानपुर की टीम ने 12 ओवर में 97 रन बनाए। सुजानपुर की तरफ से सबसे अधिक रन अरमान ने बनाए। उन्होंने 55 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चमियाणा की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की। सांसद खेल महाकुंभ के जिला संयोजक कपिल शामा ने कहा कि मैच काफी रोमांचक रहा और अंतिम ओवर में जीत-हार तय हुई।
चमियाणा की टीम को अंतिम गेंद में दो रन चाहिए थे। अंतिम गेंद पर शॉट लगाकर चमियाणा टीम ने तीन विकेट शेष रहते ही मैच जीत लिया। सुजानपुर टीम के बल्लेबाज अरमान को बेहतर बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच खिताब दिया गया। वहीं, विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
नरेंद्र अत्री ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल सुजानपुर अध्यक्ष जसवंत, मंडल बमसन अध्यक्ष विक्रम राणा, भाजयुमो अध्यक्ष शुभम राणा, महामंत्री अक्षय राणा आदि मौजूद रहे।
कैप्शन-- -- सुजानपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत : खिलाड़ी

कैप्शन