फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Motorcycle skid while taking pass from bus near Amroh Chowk, migrant laborer died

Hamirpur (Himachal) News: अमरोह चौक के पास बस से पास लेते वक्त मोटरसाइकिल स्किड, प्रवासी मजदूर की मौत

Tue, 28 Mar 2023 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
रंगस। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक सड़क हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। अमरोह चौक के पास यह सड़क हादसा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे के करीब हुआ। जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय विनोद पुत्र राजूराम निवासी वासनी जोधपुर, राजस्थान मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नादौन की तरफ जा रहा था। मोटरसाइकिल सवार ने अपने कंधे पर गैंती रखी थी।
विज्ञापन

जब अमरोह चौक के समीप बाइक सवार ने एक निजी बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान वह मोटरसाइकिल का संतुलन खो बैठा और बाइक के साथ सड़क पर गिर गया। इस दौरान उसके कंधे पर रखी गैंती से उसे सिर पर गंभीर चोट लग गई। वहीं, बस चालक ने उसको बचाने के लिए बस को किनारे पर बनी कच्ची नाली में उतार दिया लेकिन दुर्भाग्यवश 22 वर्षीय युवक की जान नहीं बच सकी। युवक दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। उधर, इस मामले में पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस की ओर से मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

स्कूटी और कार की भिंड़त में युवक घायल, टांडा रेफर
हमीरपुर। नादौन चौक के पास सोमवार देर रात स्कूटी और कार की भिंड़त हो गई। जानकारी के मुताबिक हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय से महज 120 मीटर की दूरी पर स्थित डांगक्वाली चौक पर एक कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार लहुलूहान कर दिया। इसमें बाइक सवार 23 साल का सौरभ निवासी गांव रकड़याल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। इस टक्कर में घायल हुए युवक का इतना खून बह गया कि सड़क पर चारों तरफ खून फैल गया। जिसे आसपास के दुकानदारों ने साफ किया। इस बारे पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed