फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   More than 40 cases started coming daily in the district, health department alert

जिले में रोजाना आने लगे 40 से अधिक मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sat, 23 Jul 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
More than 40 cases started coming daily in the district, health department alert
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रिफिल होने के लिए रखे ऑक्सीजन सिल‌िंडर। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे है। बीते एक हफ्ते से जिले में रोजाना औसतन 40 मरीज कोरोना संक्रमित आ रहे हैं। इसके चलते अब जिला स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन और सैंपलिंग बढ़ा दी है। वर्तमान में रोजाना 5,500 से 6,000 लोगों को बूस्टर डोज और करीब 400 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। जिले में वर्तमान में 276 एक्टिव केस हो गए हैं। हालांकि, इनमें से आठ मामले ही डीसीएच में भर्ती हैं, लेकिन फिर भी विभाग ने आयुष अस्पताल हमीरपुर में बनाए डीसीएचसी में 100 बिस्तरों और सिविल अस्पताल टौणी देवी में 50 बिस्तरों की व्यवस्था कोरोना मरीजों के लिए की है।
विज्ञापन

फिलहाल आठ मरीज डीसीएच मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ही उपचाराधीन हैं। वर्तमान में संक्रमित आने वाले लोगों में से अधिकतर गृह संगरोध में ही ठीक हो रहे हैं, लेकिन फिर भी विभाग ने 150 बिस्तरों की व्यवस्था कर रखी है। बीते एक सप्ताह में जिले में 18 जुलाई को 49, 19 को 39, 20 को 34, 21 को 45, 22 को 61 और 23 को 42 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री का कहना है कि लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इस कारण मामले दोबारा बढ़ने लगे हैं। विभाग ने वैक्सीनेशन एवं राज्य से मिले आंकड़े अनुसार टेस्टिंग बढ़ा दी है। अस्पताल में कम मरीज भर्ती हो रहे हैं, इसके बावजूद जिले में दो डीसीएचसी में 150 बिस्तर की सुविधा मरीजों के लिए है।
विज्ञापन

चार ऑक्सीजन प्लांट, 600 कंस्ट्रेटर और 350 सिलिंडर मौजूद
जिले में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के तीन और सिविल अस्पताल टौणी देवी के एक ऑक्सीजन प्लांट के साथ-साथ 600 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और 350 से अधिक सिलिंडर मौजूद हैं। जरूरत पड़ने पर यह मरीजों के काम आएंगे। हालांकि, अस्पताल में दाखिल मरीजों में से महज दो ही ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ उपचाराधीन हैं। अगर कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो ऑक्सीजन की सुविधा पर्याप्त मात्रा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेकशिफ्ट अस्पताल नहीं बना
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के पास बनने वाला मेकशिफ्ट अस्पताल नहीं बन पाया है। पूर्व में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद यह मेकशिफ्ट अस्पताल यहां बनना था और इसके लिए साइट डेवलपमेंट के लिए 50 लाख से अधिक बजट भी आ गया था, लेकिन इसके बाद कोरोना के मामले घटने के चलते यह अस्पताल यहां नहीं बन पाया है। अब दोबारा मामले बढ़ने लगे हैं। अगर मामले अधिक होते हैं तो इस मेकशिफ्ट अस्पताल की कमी स्वास्थ्य विभाग को खल सकती है।

23,984 हुए जिले में कुल मामले
जिले में वर्तमान तक 23,984 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 23,377 ठीक हो चुके हैं और 330 ने अपनी जान गंवाई है। शनिवार को भी आरटीपीसीआर जांच में चार और रैपिड एंटीजन जांच में 38 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कुल एक्टिव केस 276 हो गए हैं। इनमें से आठ डीसीएच हमीरपुर में उपचाराधीन हैं और 268 गृह संगरोध में हैं। शनिवार को 32 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इनमें से चार डीसीएच हमीरपुर से और 28 गृह संगरोध में ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed