{"_id":"652ed9017e9c1e482c0891a4","slug":"models-of-71-students-of-hamirpur-selected-for-inspire-award-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-11423-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: इंस्पायर अवार्ड के लिए हमीरपुर के 71 विद्यार्थियों के मॉडल चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: इंस्पायर अवार्ड के लिए हमीरपुर के 71 विद्यार्थियों के मॉडल चयनित
Wed, 18 Oct 2023 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिलेभर के 71 विद्यार्थियों के मॉडल चयनित हुए हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये जारी किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक तथ्यों और वैज्ञानिक सोच का विकास हो सके।
इस राशि से अब विद्यार्थी विज्ञान मॉडल तैयार करेंगे और आगामी समय में होने वाली जिलास्तरीय इंस्पायर मानक मॉडल प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेंगे। इस दौरान बेहतरीन मॉडल बनाने वाले विद्यार्थी का चयन राज्यस्तरीय मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी अपना मॉडल प्रदर्शित कर सकेंगे।
जिला स्तरीय इंस्पायर मानक मॉडल प्रदर्शनी नवंबर में होगी। हालांकि अभी इसकी तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इंस्पायर मानक अवार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है, ताकि विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ा जा सके और उनका मानसिक विकास हो सके।
विज्ञापन
उधर, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि जिलाभर से इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत सत्र 2022-23 के 71 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। इन विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए दस-दस हजार रुपये मिल चुके हैं। उन्होंने जिलेभर के सभी चयनित विद्यार्थियों से अपने मॉडलों को शीघ्र बनाने का आग्रह किया है।