फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MLA Suresh Kumar distributed Rs 14.57 lakh to 41 needy people

Hamirpur (Himachal) News: विधायक सुरेश कुमार ने 41 जरूरतमंदों को बांटे 14.57 लाख रुपये

Sat, 31 Aug 2024 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री राहत कोष वित्तीय सहायता के तहत मंजूर की गई है राशि
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भोरंज में आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भोरंज में शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में उन्होंने 41 जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष वित्तीय सहायता के तहत लगभग 14.57 लाख रुपये की राशि के दस्तावेज वितरित किए। यह राशि ऑनलाइन माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों सी पीड़ित जरूरतमंद लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है।

भोरंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से सबसे ज्यादा लोगों की मदद की गई है। इस तरह के कई अन्य मामलों में भी धनराशि मंजूर की गई जो शीघ्र ही जरूरतमंद लोगों के खातों में डाल दी जाएगी। गंभीर बीमारी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों के लिए यह राशि बड़ा सहारा साबित होगी। कार्यक्रम में विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया। जबकि, अन्य जनसमस्याओं के अतिशीघ्र समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस मौके पर एसडीएम संजय स्वरूप, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव लाल मेहर, अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed