{"_id":"65ad71a46f4044af09071048","slug":"mla-lakhanpal-awarded-meritorious-students-in-sohari-school-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-19476-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सोहारी स्कूल में विधायक लखनपाल ने नवाजे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सोहारी स्कूल में विधायक लखनपाल ने नवाजे मेधावी
विज्ञापन
सोहारी स्कूल में वार्षिक समारोह में मुख्यतिथि के साथ अध्यापक एवं अभिभावक। स्रोत: संस्थान
बिझड़ी(हमीरपुर)। शहीद लेफ्टिनेंट जितेंद्र शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार कर रही है, जिससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिलेगी और वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया है। लखनपाल ने बड़सरवासियों से भी 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीप जलाने का आग्रह किया।
समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा, हरियाणवीं नृत्य, समूह गान, एकल गीत, देश भक्ति गीत सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य दलेर सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी अभिभावकों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर का ब्योरा प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने शहीद लेफ्टिनेंट जितेंद्र शर्मा की बहन विमला देवी और जीजा लेखराज को विशेष रूप से सम्मानित किया तथा स्कूल को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा की। समारोह में कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्ण चौधरी, बीडीसी सदस्य अमिता और अंजना, स्थानीय पंचायत प्रधान बब्बी, पूर्व प्रधान धर्म सिंह, उपप्रधान विजय ढटवालिया सहित गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।