फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MLA Ashish reached Sujanpur police station in the crusher case

Hamirpur (Himachal) News: क्रशर मामले में सुजानपुर थाना पहुंचे विधायक आशीष

Fri, 12 Dec 2025 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 12 Dec 2025 05:17 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय के आदेशों पर पुलिस जांच में कर रहे सहयोग
विज्ञापन

कहा, तीन साल की नाकामियों का जश्न मना रही सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर) । महादेवी स्टोन क्रशर री से अवैध खनन और रॉयल्टी चोरी के आरोपों के मामले में भाजपा विधायक आशीष शर्मा वीरवार को सुजानपुर थाना में पहुंचे। न्यायालय के आदेशों पर वे जांच में शामिल हुए है। उनके ऊपर पुलिस विभाग ने राजस्व चोरी के आरोप लगाए हैं। इस मामले में बीते बुधवार को वे न्यायालय में पेश हुए थे। जहां से अदालत ने उन्हें 20 नवंबर तक अंतरिम जमानत दी है और जांच में शामिल होने के आदेश दिए हैं। थाना में जांच में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी बातचीत की।
सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि नाकामियों का जश्न कांग्रेस सरकार की ओर से मनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने तीन वर्ष में अपने विरोधियों को तंग करने का ही कार्य किया है, जबकि प्रदेश के बद से बदतर होते जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के पास जनता के हितों को लेकर के कोई ठोस योजना या कार्य करने की क्षमता नहीं है तथा प्रदेश सरकार पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो चुकी है।
विज्ञापन

जिस स्टोन क्रशर से रॉयल्टी चोरी का आरोप लगाया जा रहा है वह वर्ष 2024 से बंद पड़ा है। उनके खिलाफ लगाए गए रॉयल्टी चोरी के आरोपों के मामले में वे पुलिस को जांच में सहयोग कर रहे हैं। हैरत है कि इस तरह के आरोप को लेकर खनन विभाग का कोई नोटिस नहीं मिला। राजनीतिक दबाव में पुलिस कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार झूठे मुकदमे बनाकर बेवजह तंग कर रही है लेकिन न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है तथा लगाए गए आरोप गलत साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले दो बार थाना आकर पुलिस के सवालों के जवाब दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed