{"_id":"5e7cd0d58ebc3e72c330097f","slug":"misbehave-not-tolrated-hamirpur-hp-news-sml328736756","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों से पुलिस की बदसलूकी निंदनीय : खरवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों से पुलिस की बदसलूकी निंदनीय : खरवाड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने कहा कि बोर्ड के कर्मचारी कोरोना जैसी भंयकर बीमारी के चलते अपनी जान को खतरे में डाल कर राज्य सरकार के आदेशों पर बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन, ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मचारियों की प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पुलिस द्वारा परेशान करने, मारपीट, धक्कामुक्की और गाली गलौज करने के कई मामले सामने आए हैं। यूनियन को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पुलिस की बदसलूकी की शिकायतें आ रही हैं। पुलिस की ओर से बिजली बोर्ड के अधिकारियों द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र को मानने के बजाय कर्फ्यू पास मांगा जा रहा है। कई अधिकारियों और कर्मचारियों के कर्फ्यू पास बनाए जाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है।
लेकिन, पुलिस के कुछेक कर्मचारियों की ओर से संयम से काम न लेने व जिम्मेदार कर्मचारी की भूमिका निभाने की बजाय लठेतों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। जिसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यूनियन समस्त प्रदेश पदाधिकारियों व यूनिट प्रधान व सचिवों से आह्वान करती है कि वह अपने स्थानीय अधिकारियों से बातचीत करके कर्मचारियों के कर्फ्यू पास जारी करवाने के लिए कहें और जब तक कर्फ्यू पास जारी नहीं हो जाते हैं तब तक कर्मचारी घर से बाहर ड्यूटी के लिए न निकलें। यूनियन ने बिजली बोर्ड के समस्त कर्मचारियों से अपील की है कि वह सबसे पहले अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें ताकि, किसी किस्म की अनहोनी न हो। कर्मचारियों से बदसलूकी व मारपीट का मामला प्रबंध निदेशक के ध्यान में लाया गया है।