{"_id":"6483663c4f9981600109fac6","slug":"minor-dies-after-being-hit-by-machine-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-566-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मशीन की चपेट में आने से नाबालिग की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मशीन की चपेट में आने से नाबालिग की हुई मौत
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड के तहत एक नाबालिग लड़की की आटा चक्की मशीन में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान निशा कुमारी उम्र 9 वर्ष पुत्री राजेश साहनी बिहार के रूप में हुई है।
यह प्रवासी परिवार लंबे समय से ग्राम पंचायत गोइस में रह रहा था। मेहनत मजदूरी करने वाले राजेश साहनी की बेटी निशा शुक्रवार शाम को पानी लाने गई थी। इस दौरान रास्ते में एक आटा चक्की की चपेट में आ गई। दुपट्टा गले में फंसने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल भेज दिया है। उधर, गलोड पुलिस चौकी के प्रभारी प्रवीण कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं गोइस पंचायत प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि एक नाबालिग लड़की की दर्दनाक मौत हुई है।