{"_id":"630e5247bf5f0d16f25b33f0","slug":"mid-day-meal-being-made-by-getting-water-from-tanker-hamirpur-hp-news-sml420062519","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से पानी मंगवाकर बन रहे मिड-डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर से पानी मंगवाकर बन रहे मिड-डे मील
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। प्रारंभिक शिक्षा खंड गलोड़ के तहत आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला केंद्र रंगस में पिछले कई दिन से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। यहां तक स्थिति यह बनी हुई है कि पाठशाला में 200 के करीब शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को मिड-डे मील पकाने में परेशानी आ रही है। स्कूल में मिड-डे मील का खाना पैसे खर्च कर टैंकर से पानी मंगवा कर बनाया जा रहा है। समस्या को लेकर कई बार विभाग को मौखिक और लिखित रूप से बताने पर भी कोई समाधान नहीं निकल रहा है। स्कूल की केंद्र मुख्य शिक्षिका अनीता ने कहा कि पिछले कई माह से स्कूल में पेयजल की किल्लत बनी हुई है।
इसकी वजह से पीने का पानी तो दूर मिड-डे मील के तहत खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। यहां तक कई बार तो शौचालय में उपयोग के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं होता। पेयजल किल्लत के बारे में जल शक्ति विभाग को कई बार साथ लगते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगस के संयुक्त रूप से लिखित और दूरभाष के माध्यम से भी सूचित किया है। लेकिन, समस्या का कोई भी स्थायी समाधान नहीं निकला।
उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता नादौन राजीव सहगल ने बताया कि मेन जल भंडारण टैंक को जाने वाली मेन पाइप मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के चलते टूटी है। इसलिए पानी की दिक्कत हो सकती है। बाकी जहां तक पिछले कई दिन से पेयजल की किल्लत होने की बात है तो ऐसा आज ही ध्यान में आया है। मामले की जांच कर शीघ्र ही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करके विद्यालय के शिक्षार्थियों समेत तमाम स्टाफ को पेयजल की नियमित सप्लाई की सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी।