{"_id":"679e71c8b3a361b9d0099c7d","slug":"message-given-to-youth-to-stay-away-from-drugs-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-147165-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
Sun, 02 Feb 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन आईटीआई बणी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने की। इस मौके पर भाषण, पोस्टर व रंगोली जैसी प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया। इनमें छात्रों ने एड्स, नशे आदि से संबंधी जानकारियां अपनी-अपनी स्पर्धा के माध्यम से प्रस्तुत की। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने एचआईवी एड्स, नशे और युवाओं की समस्याओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। वहीं, उन्हें अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर संस्थान का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन