फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Merit list will be issued today before the date of application for admission

दाखिले के लिए आवेदन की तिथि से पूर्व आज जारी होगी मेरिट सूची

Mon, 16 Aug 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले को लेकर अपनाई जा रही प्रक्रिया पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। शिक्षा निदेशालय ने 31 अगस्त तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के बारे में प्रदेश के सभी कॉलेज प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। जबकि, हमीरपुर महाविद्यालय प्रशासन ने 24 अगस्त तक विद्यार्थियों से दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कड़ी में हमीरपुर महाविद्यालय में मंगलवार 17 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी की जा रही है। 17 अगस्त को जो सीटें खाली रह जाएंगी, उन्हें दूसरे और तीसरे चरण में भरा जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में अगर पहली मेरिट लिस्ट में कॉलेज की सीटें भर जाती हैं तो बारहवीं कक्षा की मेरिट में रहने वाले विद्यार्थियों को दाखिले से वंचित रहना पड़ सकता है। नियमानुसार कालेज में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद ही मेरिट लिस्ट जारी होती है। जबकि, हमीरपुर महाविद्यालय में पहली मेरिट लिस्ट 17 अगस्त को आएगी। इन विद्यार्थियों को 19 अगस्त तक फीस जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट 21 अगस्त को जारी होगी, इन विद्यार्थियों को 22 अगस्त तक फीस जमा करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

तीसरी मेरिट लिस्ट 25 अगस्त को जारी होगी। अभी तक बीए प्रथम वर्ष में 867, बी-कॉम में 373, बीएससी कंप्यूटर 126, बीएससी नॉन मेडिकल में 594, बीएससी मेडिकल में 360, बीसीए में 326, बीबीए 135, बी-बॉक में 74 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। प्रधानाचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने कहा कि हमीरपुर सबसे बड़ा महाविद्यालय है। यहां सीटों की संख्या भी अधिक है। अगर देरी से मेरिट सूची जारी करेंगे तो दाखिले की प्रक्रिया 31 तक पूरी नहीं हो पाएगी। इसलिए तीन चरणों में मेरिट सूची जारी की जा रही है। किसी भी विद्यार्थी को दाखिले से वंचित नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed