फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Merger of patients increasing the strike of doctors

चिकित्सकों की हड़ताल बढ़ा रही मरीजों का मर्ज

Thu, 24 Feb 2022 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Merger of patients increasing the strike of doctors
चिकित्सकों की हड़ताल के कारण हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आए मरीजों की उमड़ी भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में चिकित्सकों की हड़ताल वीरवार को भी जारी रही। वीरवार सुबह दो घंटे की इस पेनडाउन हड़ताल के कारण दूरदराज के क्षेत्रों से आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की मेडिसन, ईएनटी, हड्डी रोग और बाल रोग समेत अन्य ओपीडी के बाहर लोग पर्ची लेकर खड़े रहे, लेकिन ओपीडी में चिकित्सक न होने से उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मरीज यहां अपनी बारी पहले डलवाने के लिए ओपीडी के बाहर कतारबद्ध भीड़ में खड़े रहे। जबकि, चिकित्सक साढ़े ग्यारह बजे बैठे। जिन मरीजों से कतार में खड़ा नहीं हो पाया, वह साथ लगते बेंचों पर बैठे हुए थे। जबकि, सभी चिकित्सक कॉलेज प्राचार्य कार्यालय के पास गेट मीटिंग पर डटे रहे। साढ़े ग्यारह बजे चिकित्सक ओपीडी में बैठे तो मरीजों की भीड़ एकाएक ओपीडी के बाहर जमा हो गई और कोविड नियमों की भी उल्लंघना हुई। दो घंटों से चिकित्सकों का इंतजार कर रहे मरीजों को अब जल्द उपचार लेकर घर जाने की पड़ी है। इस कारण कई मरीज आपस में बहस भी रहे हैं। चिकित्सकों की दो घंटों की हड़ताल मरीजों के मर्ज को और बढ़ा रही है। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की फैकल्टी चिकित्सक एसोसिएशन के अध्यक्ष और संयुक्त एक्शन कमेटी के सदस्य डॉ. संजय ठाकुर ने कहा कि कमेटी के आगामी निर्णय तक चिकित्सक दो घंटों की पेनडाउन हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed